Apr 27, 2025

5 special sutras of Sant Kabir

Everyone remembers sorrow, no one remembers happiness If one remembers happiness, why would there be sorrow? If one makes it a habit to be happy, then there is no need to be sad!

Kabir Ji Ke Dohe As Explained By Maharaj Shree


दुख का सिमरन सब करें, सुख का करे न कोये

जो सुख का सिमरन करे तो दुख काहे को होए।


खुश रहने की आदत बनाओ तो कोई दुखी होने की जरुरत नहीं है!


कबीरा तू हारा भला, और जीतन दे संसार;

जीते को जम ले जाएगा और हारा हर के द्वार!


हारकर स्वयं को, समर्पण करके ही तुम अपने हर के, शिव के द्वार पहुंचोगे क्योंकि समर्पण ही तुम्हें वहां लेकर जायेगा!


बूँद समायी समुंदर में, यह जानत है सब कोई |

समुंदर समाया बूँद में, बुझे बिरला कोई |


परमात्मा हमारे अंदर समाया हुआ है जैसे एक बूँद में समुन्दर है! आप बूँद की तरह हैं जिसमें सारा समुन्द्र समाया हुआ है लेकिन प्रकट नहीं है! इस लिए निडर होकर जियो!


कबीर सब जग निर्धना , धनवंता नाहि कोय |

धनवंता सोई जानिए, राम नाम धन होय ||


सारी दुनिया निर्धन दिखाई देती है लेकिन जिसके पास परमात्मा का नाम धन है बस वही है अमीर , उसीको धनवान मानना !


लाली मेरे लाल की, जित देखूँ तित लाल |

लाली देखन मैं गई, मैं भी हो गई लाल ||


परमात्मा के प्रेम के रंग की लाली, पूरी दुनिया में छायी हुई है, और यही रंग है जो दुनिया को बांधे हुए है! आप भी अपने परमात्मा के रंग से खुद को रंग लो, दुनिया को रंग दो और फिर हर एक में उस परमात्मा को देखो!


तू तू करता तू भया, मुझमें रही न हूँ |

बारी फेरी बलि गई, जित देखू तित तू ||


आपकी हूँ ही आपको परमात्मा से दूर रखती है! अहंकार की ध्वनि को हटाओ और ओंकार की ध्वनि को जगाओ! तू ही है, तू ही है कहते हुए अपनी अकड़ को हटाओ और बस उसके ही हो जाओ!

Subscribe For Weekly Updates

Related Article

Even today, Netaji Subhash Chandra Bose awakens the thirst for revolution in awakened souls

Even today, Netaji Subhash Chandra Bose awakens the thirst for revolution in awakened souls

Born on 23 January 1897 in Cuttack city, Netaji Subhash Chandra Bose played a leading role in India's freedom struggle and inspired Indians for the freedom movement.

By donating food, we get the blessings of Maa Bhavani

By donating food, we get the blessings of Maa Bhavani

That is, life resides in food. Life force is actually the life force, which is sustained by food and its energy stream is Annapurna.

Why donate only on Akshaya Tritiya?

Why donate only on Akshaya Tritiya?

Akshaya Tritiya is celebrated on the third day of the month of Vaishakh! It has a very special significance in our scriptures!

Find a solution for...