संतान सुख के लिये करें शनि प्रदोष का व्रत-पूजन
![Shani Pradosh Vrat Shani Pradosh Vrat](https://www.vishwajagritimission.org/wp-content/uploads/2023/11/5-5.jpg)
संतान सुख के लिये करें शनि प्रदोष का व्रत-पूजन
भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिये हर महीने के दोनों पक्षों में आने वाले प्रदोष के व्रत, पूजन, जप, यज्ञ, दान का विशेष महत्व है। प्रदोष के व्रत, पूजन, जप, तप, यज्ञ से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत विशेष पुण्य फलदायी माना गया है। 25 नवम्बर, 2023 शनिवार के दिन कार्तिक शुक्ल प्रदोष है। शनि प्रदोष के व्रत और भगवान शिव के पूजन से संतान की प्राप्ति होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के शनि प्रदोष के व्रत, पूजन, पाठ, जप, यज्ञ से भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस पुण्य पर्व का लाभ भक्तों को जरूर उठाना चाहिये। इस प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ उनके परिवार की पूजा विशेष फलदायी है।
इसलिये इस विशेष पर्व तिथि पर शिव परिवार की पूजा-आराधना शिवभक्तों को अवश्य करनी चाहिये। प्रदोष पर्व पर शिवचालीसा, शिव सहस्त्रनाम पाठ, रुद्राभिषेक, शिव पंचाक्षर मंत्र, महामृत्यंजय मंत्र जाप व पाठ स्वयं करने व सुयोग्य ब्राह्मणों से करवाने पर महापुण्य फल की प्राप्ति होती है।
25 नवम्बर, 2023 शनिवार को शनि प्रदोष व्रत के पुण्य पर्व पर आनंदधाम आश्रम दिल्ली में पूज्य सद्गुरु श्रीसुधांशुजी महाराज के आशीर्वाद से ” युगऋषि पूजा एवं अनुष्ठान केन्द्र” द्वारा विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ – जप, अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। आप ऑनलाइन यजमान बनकर प्रदोष व्रत – पर्व के पूजन – अनुष्ठान में सम्मिलित होकर अपने घर-परिवार की खुशहाली के लिये शिवपरिवार की कृपा – प्रसन्नता प्राप्त करें।
मन्त्र, पाठ एवं अनुष्ठान विवरण