अनंत फलदायी है पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा | युगऋषि पूजा एवं अनुष्ठान केन्द्र

अनंत फलदायी है पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा
01 अगस्त, 2023 मंगलवार को सावन के पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा है। इस साल सावन का महीना अधिक मास है अर्थात दो महीने का सावन है। मास की अधिकता होने से इसे पुरुषोत्तम मास कहा गया है। पुराणों के अनुसार अधिक मास पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान, जाप आदि के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और जो भी व्यक्ति इस पुरुषोत्तम मास में यह सब कार्य करता है उसे इसका कई गुना लाभ प्राप्त होता है। पुरुषोत्तम मास की एक – एक तिथि का अपना विशेष महत्व व पुण्यफल है लेकिन जब बात आती है पूर्णिमा की तो पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा अनंत गुना फलदायी है। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर भगवान नारायण का पूजन, जाप, यज्ञ-अनुष्ठान यजमान भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करता है।
पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर 01 अगस्त, 2023 मंगलवार को परमपूज्य सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के आशीर्वाद से युगऋषि पूजा एवं अनुष्ठान केन्द्र द्वारा आनन्दधाम आश्रम, दिल्ली में आयोजित विभिन्न पूजा-पाठ, मंत्र-जाप, यज्ञ-अनुष्ठान का ऑनलाइन आरक्षण करवाकर यजमान बनें और भगवान शिव एवं विष्णु जी की कृपा से अपने घर परिवार में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि का वरदान पायें।
मन्त्र, पाठ एवं अनुष्ठान विवरण