मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को भगवान कृष्ण ने दिया गीता ज्ञान | गीता जयंती

मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को भगवान कृष्ण ने दिया गीता ज्ञान
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। 22 दिसंबर, 2023 शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी है।
मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में उस वक्त गीता का ज्ञान दिया था जब वह अपने कर्मपथ से भटकने लगे थे। कुरुक्षेत्र में अर्जुन को माध्यम बनाकर प्रभु श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान आज जन-जन के लिये अमृत संजीवनी है। इस दिन श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ करने से और करवाने से मनुष्य कभी भी कर्मपथ से नहीं भटकता साथ ही उसके पास धन, ऐश्वर्य, समृद्धि सुबुद्धि एवं साहित्य का स्थाई रूप से वास हो जाता है। गीता जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप का पूजन अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे समस्त बिगड़े हुए काम बनते हैं और मनुष्य के जीवन में शांति आती है। जीवन में स्थिर लक्ष्मी, ऐश्वर्य समृद्धि और सुबुद्धि प्राप्ति के लिये गीता जयंती पर श्रीमद् भगवद्गीता का पाठ अवश्य करना और करवाना चाहिये।
दिनांक 22 दिसंबर, 2023 शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती के पुण्य पर्व पर परमपूज्य सद्गुरुदेव श्री सुधांशुजी महाराज की कृपा से आप सभी की धार्मिक निष्ठा की पूर्ति में समर्पित ” युगऋषि पूजा एवं अनुष्ठान केन्द्र” द्वारा मोक्षदा एकादशी पर किए जाने वाले मन्त्रानुष्ठानों का लाभ प्राप्त करके अपने जीवन को धन्य बनाएं।
मन्त्र, पाठ एवं अनुष्ठान विवरण